दुमका: स्वतंत्रता दिवस पर उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने और राज्यवासियों की सुरक्षा के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है.
चाहे राज्य के भीतर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का मामला हो या देशव्यापी लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे छात्रों,श्रमिकों आदि को राशन, खाना-पीना और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की बात हो सरकार ने आगे बढ़कर पूरी मजबूती के साथ काम किया है.

