BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल ने रांची के उपायुक्त को चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
राज्यपाल ने रांची के उपायुक्त को चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

राज्यपाल ने रांची के उपायुक्त को चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव-2019 के दौरान मतदाता जागरुकता एवं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए मिला सम्मान

  • उपायुक्त ने कहा, “यह सम्मान पूरी टीम रांची के सहयोग से संभव हुआ, यह सम्मान उन सभी कर्मियों के लिए”

रांचीः 25 जनवरी को पूरे देशभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2020 का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष मौके पर रांची के आर्यभट्ट सभागार में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया.

आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची को माननीया राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त फर्स्ट टाइम वोटर, वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान सहित नए मतदाताओं के बीच मतदाता फोटो पर्ची वितरित की गई.

शनिवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा चुनाव 2019 एवं विधान सभा चुनाव-2019 के दौरान मतदाता जागरुकता के लिए विशेष आयोजन करने एवं पूरे जिला में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

वर्ष 2019 में पूरे देशभर में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के ठीक पश्चात झारखंड में विधानसभा चुनाव भी संपन्न कराया गया. इन दोनों ही निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए राज्य के तीन जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाना था. इनमें उपायुक्त, रांची के अलावा बोकारो एवं हजारीबाग को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड विनय चौबे ने कहा कि स्वीप के तहत पूरे राज्य में मतदाता जागरुकता पर विशेष जोर देकर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसका लाभ भी मिला. सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे को उन्होंने शुभकामनाएं भी दी. साथ ही वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांग एवं फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया.

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग, दिव्यांग एवं फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने अलग-अलग जगहों से पहुंचे बुजुर्ग मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं एवं फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इसके पश्चात राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नए मतदाओं के बीच मतदाता फोटो पहचान पत्र का भी वितरण किया गया. राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं आमजनों का स्वागत एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के यह बेहद ही मत्वपूर्ण दिन है.

निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले सभी मतदाताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं. उन्होंने कहा, मतदाताओं के मत से ही एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण किया जा सकता है. इसके लिए सभी युवाओं को जागरुक होना पड़ेगा एवं दूसरों को भी जागरुक करना होगा.

यह सम्मान टीम रांची को: उपायुक्त

राज्यपाल द्वारा सम्मान प्राप्त करने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची रे ने कहा, यह सम्मान पूरी टीम रांची के सहयोग से संभव हुआ है और यह रांची के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए है.

मैं टीम रांची को अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं एवं उम्मीद करता हूं आगे भी हम सभी ऐसे ही एकजुट हो कर जिला के बेहतर कार्य करते रहेंगे.

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.

मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखंड, कुलपति रांची विश्वविद्यालय, निदेशक रिम्स रांची सहित जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएसके काॅलेज बरहरवा में मनाया गया “मतदाता जागरूकता” कार्यक्रम

Next Post

जेडी कॉलेज में बुर्के पर पाबंदी का आदेश वापस लिया

Next Post
जेडी कॉलेज में बुर्के पर पाबंदी का आदेश वापस लिया

जेडी कॉलेज में बुर्के पर पाबंदी का आदेश वापस लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d