रांची:- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राजभवन में कई पुस्तकों का लोकार्पण किया.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले राज भवन के दरबार हॉल में ए.बी. एम. कॉलेज की प्राचार्या मुदिता चन्द्रा द्वारा रचित पुस्तक “महात्मा गांधी- विचारधारा और वर्तमान युग में प्रांसगिकता“ का लोकार्पण किया गया.
द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर निवासी संदीप मुरारका द्वारा रचित पुस्तक “शिखर को छूते ट्राइबल्स“ का भीलोकार्पण किया गया.
राज्यपाल ने अभिषेक आनन्द द्वारा लिखित पुस्तक हायर एजुकेशन पर लिखित एक पुस्तक के अलावा डा. ममता बनर्जी द्वारा लिखित पुस्तक “मिहिर-अथ-कथा सुनाओ का लोकार्पण किया गया.
राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक “पलाशिका“ एवं “विज़न टेकनिक“ का विमोचन किया गया. उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव भी मैजूद थे.

