BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TRL भवन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, विद्यार्थियों को अलग-अलग क्लास करने का मिलेगा मौका

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in समाचार
TRL भवन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, विद्यार्थियों को अलग-अलग क्लास करने का मिलेगा मौका
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा विभाग-टीआरएल भवन का उद्घाटन किया. नए भवन के उद्घाटन होने से अब विभाग के सभी 9 भाषाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग क्लास करने का मौका एक मिलेगा. इसके साथ ही सेमिनार के लिए ऑडिटोरियम के साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी. इस मौके पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित बास्केटबॉल कोर्ट का भी उद्घाटन किया.

राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा विभाग के नए भवन में विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी, जिसका लाभ उठाकर वे तरक्की कर सकेंगे. विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में तकनीक का दौर है. नए भवन में इसका पूरा ख्याल रखा गया है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस टीआरएल के नए भवन और बास्केटबॉल कोर्ट के उद्घाटन होने से विश्वविद्यालय के छात्रों में खुशी देखी जा रही है. छात्रों का कहना है कि उनके लिए अब अवसर के नए द्वार खुल गए हैं. 

गौरतलब है कि टीआर एल के नए भवन में सभी 9 भाषाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग क्लासरूम बनाए गए हैं. इनके साथ ही सेमिनार के लिए ऑडिटोरियम की भी व्यवस्था की गई है. विद्यार्थियों के बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए बास्केटबॉल कोर्ट को भी बनाया गया है. 

ज्ञातव्य हो कि इस भवन का शिलान्यास वर्ष 2017 में किया गया था. नए भवन में विद्यार्थियों की बेहतर सुविधा के लिए 9 भाषाओं के लिए 9 क्लासरूम तैयार किए गए हैं, जहां एक साथ डेढ़ सौ से 200 विद्यार्थी क्लास कर सकते हैं. वहीं दूसरे फ्लोर पर दो हॉल बनाए गए हैं, जबकि तीसरे फ्लोर पर एक बड़ा ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के सामने स्थित बास्केटबॉल कोर्ट का भी उद्घाटन किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापेमारी, 4 गिरफ्तार

Next Post

चामुंडा मंदिर से करीब डेढ़ लाख के आभूषण हुई चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Next Post
चामुंडा मंदिर से करीब डेढ़ लाख के आभूषण हुई चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

चामुंडा मंदिर से करीब डेढ़ लाख के आभूषण हुई चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d