सिमडेगा: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज बानो में नवनिर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज का उदघाटन किया. इस मौके पर तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा, कोलेबिरा के कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगाडी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, उपायुक्त सुशांत गौरव और एसपी डॉ शम्स तब्रेज सहित जिले के कई अधिकारी उपस्थित रहे.

