MUMBAI:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के बीच टकराव लगातार बढ़ते जा रहा है. ताजा मामला राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल को सरकारी जहाज के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देने से जुड़ा है. राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार से अनुमति नहीं मिलने के कारण राज्यपाल को सरकारी जहाज छोड़ना पड़ा.
रिपोर्ट के मुताबिक राज्यपाल को उनके गृह राज्य उत्तराखंड के मसूरी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना था. इसके लिए वह देहरादून जाने वाले थे. इसके लिए वह राज्य सरकार के विमान की सवारी करने वाले थे.
जब राज्यपाल विमान में सवार होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उनको बताया गया कि उस विमान में उनको यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली है.इसके बाद उन्होंने एक व्यावसायिक विमान में देहरादून के लिए टिकट कटवाया.
राज्यपाल को यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने का मामला गर्मा गया है. इससे पहले भी कई मौके पर भगत सिंह कोश्यारी और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति देखी गई है.

