रांचीः राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. कारू माँझी के निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रो. कारू मांझी राज्य में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के विकास हेतु सतत प्रयत्नशील रहते थे.
उनके निदेशन में विभिन्न पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन हुआ जो राज्य के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के विकास की दृष्टि से अहम है. जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के विकास संबंधी विभिन्न बैठकों में उनसे संवाद होता था.
उनका निधन शिक्षा जगत के लिये अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें.

