रांचीः राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि शर्मा से उनके व्यक्तिगत संबंध अत्यन्त प्रगाढ़ थे. उनका भारतीय पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
जम्मू-कश्मीर में एक वार्ताकार के रुप शांति-व्यवस्था हेतु प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया. राज्यपाल ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

