BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल ने जनजातीय सलाहकार परिषद की फाइल लौटाई

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
राज्यपाल ने मंत्री एवं विधायक के कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) की फाइल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने एक बार फिर राज्य सरकार को वापस कर दी है. बताया जाता है कि कमेटी में शामिल बाहरी व्यक्तियों के नाम पर राज्यपाल को आपत्ति है. शामिल व्यक्तियों का चरित्र प्रमाण पत्र फाइल में नहीं दिया गया है. इसे संलग्न करने का निर्देश राज्यपाल ने दिया है. राज्यपाल ने कमेटी में शामिल सभी सदस्यों की चारित्रिक स्वच्छता प्रमाण पत्र की मांग की थी. विशेष शाखा सहित अन्य एजेंसि‍यों से इसे मंगाने की बात कही है. इससे पहले भी राज्यपाल द्वारा मांगी गई जानकारी के साथ कल्याण विभाग ने फाइल राज्यपाल को भेजी थी. हालांकि उन्होंने इसे फिर वापस कर दिया.

जानकारी हो कि 31 अक्तूबर, 2020 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनजातीय सलाहकार परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. सदस्यों को नामित किया था. कमेटी के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं. जनजातीय कल्याण मंत्री चंपई सोरेन पदेन उपाध्यक्ष हैं. इसमें विधायक स्टीफन मरांडी, बंधु तिर्की, चमरा लिंडा, दशरथ गगरई, विकास मुंडा, दीपक बिरूवा, कोचे मुंडा, राजेश कच्छप, भूषण तिर्की, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सोनाराम सिंकू, सुखराम उरांव को रखा गया है. चार नामित सदस्यों में विक्टर माल्टो, करमा उरांव, जमला उरांव, पूर्व विधायक सनातन मांझी और एक विशेष आमंत्रित सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार शामिल हैं. इस प्रस्तााव को मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री से झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटि के सदस्यों ने मुलाकात की

Next Post

फैम ने बुक बैंक के लिए सांसद को पुस्तकें भेंट की ‌‌

Next Post
फैम ने बुक बैंक के लिए सांसद को पुस्तकें भेंट की ‌‌

फैम ने बुक बैंक के लिए सांसद को पुस्तकें भेंट की ‌‌

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d