राज्यपाल से मिलकर आयोगों में रिक्त पदों की ओर कराया ध्यान आकृष्ट
रांची:- आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का ध्यान राज्य में कई संवैधानिक संस्थाओं व आयोगों का कार्यकाल समाप्त होने और अब तक राज्य सरकार द्वारा इन आयोगों के पुनर्गठन पर गंभीर नहीं रहने की ओर आकृष्ट कराया है. उन्होंने राज्यपाल से मिलकर उनसे यह आग्रह किया है कि राज्य में संवैधानिक संकट उत्पन्न नहीं हो ,इस विषय का ध्यान रखते हुए तत्काल समुचित कदम उठाए जाने की जरूरत है. उन्होंने राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि झारखंड राज्य सूचना आयोग, झारखंड राज्य महिला आयोग, बाल संरक्षण आयोग एवं झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग आदि में अध्यक्ष व सदस्यों के पद रिक्त हैं. इस वजह से जनहित से जुड़े कई मुद्दे लंबित हैं जिसका व्यापक प्रभाव आम जनमानस पर भी पड़ रहा है.

