रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने समस्त राज्यवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में गणेशोत्सव का अहम योगदान रहा है.
उन्होंने कहा कि वे भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हैं कि शीघ्र ही हम सभी को वर्तमान वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस से निज़ात दिलायें और सभी को स्वस्थ एवं सुखी रखें.

