रांचीः राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राज भवन के दरबार हॉल में महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति तथा प्रथम उप राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की.
उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह ने भी भारत रत्न डॉ. सार्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

