रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है एवं इसके लिये उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है. विदित हो कि पूर्व राष्ट्रपति महोदय का आज नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी प्राप्त हुई है.

