BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार ने दिया इस्तीफा, जीसी मुर्मू संभालेंगे प्रशासन की बागडोर

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार ने दिया इस्तीफा, जीसी मुर्मू संभालेंगे प्रशासन की बागडोर

राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार ने दिया इस्तीफा, जीसी मुर्मू संभालेंगे प्रशासन की बागडोर

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश बनने के एक दिन पहले राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल उनके इस्तीफे का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है. लेकिन बताया जाता है कि उन्हें उप-राज्यपाल न बनाए जाने का मलाल था, क्योंकि जम्मू कश्मीर या लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक का उप-राज्यपाल बनाए की दौड़ में वे सबसे आगे थे.

जानकारी के लिए बता दें कि कल से प्रशासन की बागडोर नए लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) जीसी मुर्मू संभालेंगे. राज्य के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भी केंद्र ने नई पारी की शुरुआत करने के लिए गोवा का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है. जम्मू कश्मीर का दायित्व एलजी जीसी मुर्मू और लद्दाख की बागडोर एलजी आर.के. माथुर को सौंपने के बाद वह गोवा रवाना हो जाएंगे. ऐसे में उनके द्वारा नियुक्त किए गए अन्य सलाहकार के.के. शर्मा, खुर्शीद अहमद गनई, के.सकंदन और फारूक खान भी अपने पदों से त्यागपत्र दे सकते हैं.

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के विजय कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं. जंगलों में आतंकरोधी अभियान चलाने में माहिर तमिलनाडु कैडर के 1975 बैच के आईपीएस विजय कुमार ने ही विरप्पन को ढ़ेर किया था.

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार नियुक्त होने से पहले भी वह 1998-2001 के बीच घाटी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. आईजी बीएसएफ के पद पर रहकर उन्होंने कश्मीर में कई आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व किया था.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा के बाद के विजय कुमार के नाम की चर्चा बतौर एलजी नियुक्त किए जाने की भी हो रही थी.

सूत्रों का कहना है कि के विजय कुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले किसी से भी मुलाकात नहीं की. परंतु वह कल गुरुवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए सुबह वापस आ जाएंगे. इसके प्रति भी आशंका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अधिकारीयों ने किया छठ घाटों के विधि व्यवस्था का निरीक्षण

Next Post

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

Next Post
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d