चांद किशोर,
लखीसराय: लखीसराय बड़हिया राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य मार्ग के समीप मेन रोड से लगभग 2 किलोमीटर दूर गोविंद बीघा के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर रोड नहीं तो वोट नहीं ग्रामीणों ने बहिष्कार किया.
गांव की ग्रामीण महिला पुरुष ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मेन रोड से लगभग 3 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 साल बीत चुके हैं. हर बार विधानसभा चुनाव आते ही क्षेत्र में कई नेता आते हैं लेकिन आश्वासन को छोड़कर आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है.
गांव के स्कूली बच्चे ने बताया कि हम लोगों को विद्यालय जाने आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को शादी विवाह तथा अनेक कार्यों में जाने आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने ने यह भी बताया गया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाई है लेकिन अभी तक हम लोगों को अभी भी कच्ची सड़क से होकर जाना आना पड़ रहा है.

