BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, प्रशासन की गाड़ी पटरी से उतर गई है

by bnnbharat.com
August 8, 2019
in समाचार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, प्रशासन की गाड़ी पटरी से उतर गई है
Share on FacebookShare on Twitter

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में प्रशासन की गाड़ी पटरी से उतर गई है। मुख्यमंत्री चाहे जितने बढ़-चढ़कर दावे करें, अधिकारियों पर उनका अंकुश नहीं दिखाई देता है। कानून व्यवस्था बदतर है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। इन सबकी किसी को फिक्र नहीं है। पूरी सरकार और सरकारी सेवाएं रामभरोसे चल रही है।अखिलेश ने बुधवार को बयान में कहा कि एटा में महिला थाना के स्टाफ  क्वार्टर में रहने वाली सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) नूतन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील में समाधान दिवस पर न्याय की गुहार लगाती महिला अंतत: डीएम के सामने आत्मदाह की कोशिश करने लगी। हुसैनगंज लखनऊ के बरफखाना मुहल्ले में भी एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अपराधी पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो जा रहे हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं का हाल तो और भी बुरा है। भाजपा की राज्य सरकार कितनी संवेदनहीन है, यह इसी से जाहिर है कि लखनऊ में पीजीआई के समान भत्तों की मांग पर लोहिया संस्थान के डॉक्टरों को हड़ताल पर जाना पड़ा।
इलाज के लिए आए मरीज तड़पते रहे। केजीएमयू में लॉरी कार्डियोलॉजी में दिल के मरीज तड़प कर मरते रहे। वहां एक विवाद के बाद तालाबंदी कर दी गई थी। इससे पूर्व भी अस्पतालों में हड़ताल के कारण मरीज मुसीबत में फंस चुके है। सत्ता के नसा में भाजपा के मंत्रियों की भी संवेदनाएं मर गई हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मॉब लिंचिंग पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद DGP ने की बैठक

Next Post

पाकिस्तान ने खारिज की वाघा से होते हुए अफगानिस्तान मार्ग की संभावना

Next Post
पाकिस्तान ने खारिज की वाघा से होते हुए अफगानिस्तान मार्ग की संभावना

पाकिस्तान ने खारिज की वाघा से होते हुए अफगानिस्तान मार्ग की संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d