रवि सिहं
गोरखपुर:- गोरखपुर गोला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा बिपिन शाही अपने जिला पदाधिकारियों के साथ बुधवार को ग्रापए तहसील कार्यकारिणी गोला के अध्यक्ष बृजनाथ तिवारी के पैतृक आवास पर पहुच कर उनके कुशल क्षेम को जाना .और संगठन से हर स्तर पर सहयोग का अश्वासन दिया बताते चले कि बीते 18 दिसम्बर को गोला एस बी आई ए टी एम के पास अचानक तहसील अध्यक्ष तिवारी गिर पड़े और उनके दाएं कंधे की हड्डी टूट गयी .वहा पर उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए पहुचाया . वहां से इलाज चालू है .डॉक्टर ने घर पर आराम के लिए कहा है .घटना की खबर पाकर शुभ चिंतकों का आना जाना लगा हुआ है .जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ उनके घर पहुच कर उनके दर्द में सहभागिता दर्ज करायी.
जिलाध्यक्ष श्री शाही के साथ, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह वेदांत, भानू प्रताप सिंह, अरुणशाही, गौरव शाही भानु प्रताप सिंह राज कुमार यादव आदि प्रमुख रहे.

