BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मांगा समर्थन

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in Uncategorized
महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मांगा समर्थन

महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान ,मांगा समर्थन

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा विधानसभा से महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को 2 दर्जन से अधिक गांव का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर समर्थन मांगा.

पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से लालटेन छाप पर वोट देकर भारी से भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा हमारी प्राथमिकता चतरा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है. क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे.

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने का काम प्रमुखता के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि इसके पहले जब मैंने क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद से मंत्री का दायित्व संभाला था, तो क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य करने का काम किया था. जिससे क्षेत्र की जनता भलीभांति अवगत है. विकास एवं रोजगार देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. सूबे में झूठ और घोषणाओं के आधार पर सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी के जुमलेबाजी से परेशान जनता अब बदलाव के मूड में आ चुकी है.

पूर्व मंत्री के कार्य से प्रभावित होकर जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता नकुल पांडे समेत 2 दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा. भोक्ता ने सभी का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूर्व मंत्री को जिताने का संकल्प लिया.

मौके पर भोली प्रसाद साहू, वशीधर पांडेय, मुखिया रियासत अंसारी, मो अकबर अंसारी, भीम सिंह, रंधीर सिंह, देव कुमार गौतम, अजय राम, गोपाल यादव, उज्ज्वल सिंह, अनिल सिंह, नगीना दांगी, रामलखन दांगी, यशवंत दांगी, उपेन्द्र दांगी, पिन्टू भारती, सन्दीप भारती, समेत हजारों ग्रामीण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जवान ने शादी में ठुकराया 11 लाख का दहेज

Next Post

विधायक की दौड़ में 24 प्रत्याशी, आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह

Next Post
विधायक की दौड़ में 24 प्रत्याशी, आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह

विधायक की दौड़ में 24 प्रत्याशी, आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d