BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महागठबंधन ने सिमरिया में अब तक नहीं किये हैं उम्मीदवार घोषित

by bnnbharat.com
November 20, 2019
in Uncategorized
महागठबंधन ने सिमरिया में अब तक नहीं किये हैं उम्मीदवार घोषित

महागठबंधन ने सिमरिया में अब तक नहीं किये हैं उम्मीदवार घोषित

Share on FacebookShare on Twitter

गुड़िया सिंह

चतरा: विधानसभा चुनाव की गर्मी ठंड में भी बढ़ती जा रही है, परंतु महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में न तो गर्मी दिख रही है और न ही ज्यादा ठंड. क्षेत्र में भाजपा, जेवीएम, आजसू व भाकपा के प्रत्याशी क्षेत्र में दौरा कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

जबकि कई प्रत्याशी नामांकन समारोह में भाग लेने का आमंत्रण दे रहे हैं. परंतु महागठबंधन से अभी तक प्रत्याशी नहीं घोषित किए जाने से कांग्रेस, राजद व झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में मायूसी साफ देखी जा रही है. बहरहाल कभी फेसबुक पर तो कभी व्हाट्सएप पर वर्तमान विधायक गणेश गंझु व पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा को महागठबंधन से टिकट दिए जाने कि चर्चा सप्ताह से चल रही है.

सूत्रों की माने तो महागठबंधन के आला नेता भी गणेश व योगेन्द्र को टिकट दिए जाने की पेंच में फंस चुके हैं. क्षेत्र में चर्चा कुछ और ही बयां कर रही है. बहरहाल जब तक महागठबंधन से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो जाती तब तक तरह-तरह की चर्चा क्षेत्र में बनी रहेगी. नामांकन करने के लिए महज पांच दिन बाकी है.

जिसमें आजसू उम्मीदवार मनोज चन्द्रा अपना नामांकन 19 नवम्बर को पूरे ताम-झाम से कर चुके हैं. झाविमो उम्मीदवार रामदेव सिंह भोगता कल नामांकन करेंगे. वहीं भाजपा के किशुन दास 22 को नामांकन करने की तैयारी में जुटे है. देखना यह होगा कि महागठबंधन से प्रत्याशी की घोषणा कब की जाती है.

मालूम हो की सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की अंतिम तिथि 25 नवंबर तय है, जबकि मतदान की तिथि 12 दिसंबर है. ऐसे में महागठबंधन के उम्मीदवार के पास बहुत कम समय है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जला कोयला लोड होने से जली ट्रक

Next Post

95 हजार करोड़ का बैंकों में हुआ है फर्जीवाड़ा: सीतारमण

Next Post
95 हजार करोड़ का बैंकों में हुआ है फर्जीवाड़ा: सीतारमण

95 हजार करोड़ का बैंकों में हुआ है फर्जीवाड़ा: सीतारमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d