BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू में बनेगा भव्य तिरुपति मंदिर, आवंटित किए गए 62 एकड़ जमीन

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
जम्मू में बनेगा भव्य तिरुपति मंदिर, आवंटित किए गए 62 एकड़ जमीन
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में भव्य तिरुपति मंदिर का निर्माण किया जाएगा.  भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर के लिए जम्मू से 8 किलोमीटर दूर एक गांव के पास मंदिर बनाने के लिए जमीन दी गई है. 

जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने मंदिर निर्माण के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को जम्मू के मजीन गांव में 62.02 एकड़ जमीन आवंटित की है.  बता दें कि देवस्थानम आंध्र प्रदेश के तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का संचालन करता है. 

उप राज्यपाल की अध्यक्षता वाली परिषद ने श्रीनगर-पठानकोट हाईवे के पास सिधरा बाईपास पर मंदिर और इससे संबंधित चीज़ों के निर्माण के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 40 वर्ष के लीज पर जमीन आवंटित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. 

राजस्व विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की ओर से इस बाबत जारी आदेश में कहा गया कि हार साल 10 रुपये प्रति कनाल के किराया भुगतान के हिसाब से भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई. साथ ही शर्त रहेगी कि जमीन का इस्तेमाल सिर्फ उसी उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा, जिसके लिए आवंटन किया गया है. 

प्रस्ताव को मंजूरी देने के दौरान जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने कहा कि भविष्य में इसके परिसर में शैक्षणिक और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. कहा जा रहा है कि मंदिर निर्माण से जम्मू में श्रद्धालु पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा. 

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि करीब 25 हेक्टेयर की जमीन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक कैंपस, एक वेदपाठशाला, एक आध्यात्मिक व योग केंद्र, एक कार्यालय, आवासीय परिसर और पार्किंग बनाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच के आदेश

Next Post

इंडोनेशिया में हुआ भूस्खलन, कई लोग लापता

Next Post
इंडोनेशिया में हुआ भूस्खलन, कई लोग लापता

इंडोनेशिया में हुआ भूस्खलन, कई लोग लापता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d