लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ टंडवा पथ पर स्थित उच्च विद्यालय शेरेगड़ा के समीप बने ब्रेकर में एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया जिसमें सवार बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा निवासी गोविंद साव की पत्नी मनु देवी व 50 व उसका 5 वर्षीय पोता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई . परिजनों ने बताया कि टेंपो में सवार होकर गोविंद साव की पत्नी एवं परिवार के चार लोग अपने घर नगड़ा से अपने रिश्तेदार के यहां चमातू गृह प्रवेश में जा रहा थे. इसी बीच उच्च विद्यालय समीप बने बड़ा ब्रेकर में असंतुलित होकर टेंपो पलट गया. घटना के बाद मृतक के परिजन दोनों शव को अपने घर नगड़ा ले जाकर अंतिम संस्कार करना चाह रहा था इसकी सूचना बालूमाथ पुलिस को मिलते हैं बालूमाथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची वह शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजना चाहा , लेकिन ग्रामीणों ने भारी विरोध करते हुए शव पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए नहीं सौंपा. पुलिस बिना शव को लिए ही बालूमाथ वापस आ गई है. बालूमाथ थाना प्रभारी भानु प्रताप ने कहा कि परिजन अगर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे तो परिजनों के उपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. समाचार लिखे जाने तक परिजन शव के अंतिम संस्कार की सारी तैयारी पूरी कर ली थी.

