रांची:- रांची के बेड़ो के कैरो गांव में बीती बुधवार रात एक नालायक पोते ने अपने दादा व दादी को मौत के घाट उतार दिया. ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो डीएसपी रजत मणिक बाखला व थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पोता मंगलू उरांव अपने बुढ़े दादा मंगरा उरांव और दादी चरीया उरांव को पैसे की लालच में हत्या कर दी.
मालूम हो कि दादा-दादी ने जानवर बेचकर कुछ रुपये अपने पास रखे थे. जिसकी जानकारी आरोपी पोते को थी. आरोपी मंगलू दादा दादी से बार-बार उन रुपयों की मांग कर रहा था. लेकिन, दादा-दादी पैसा देने से मना करते रहे. इससे वह गुस्से में आ गया और बीती रात दोनों को मार डाला. आरोपी मंगलू ने बुधवार की देर रात दादा और दादी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद साक्ष्य को छुपाने की भरपूर कोशिश की और गांव में हल्ला कर दिया कि दादा और दादी आपस में लड़ गये और इसी लड़ाई में दोनों की मौत हो गई. लेकिन पुलिसिया पूछताछ में मंगलू अपने ही बुने जाल में फंस गया, जिसे पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया.

