BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर में लागू हुआ GRAP

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर में लागू हुआ GRAP
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. वहां के लोग प्रदूषण से काफी परेशान हैं. ऐसे में दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए मंगलवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो रहा है. इस दौरान ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत दिल्ली-एनसीआर में डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. इतना ही नहीं डीजल जेनरेटर के अलावा भी कई और पाबंदियां भी इस प्लान के तहत लागू की गईं हैं.

आज से दिल्ली एनसीआर में ईंट भट्ठे भी वही चलाए जा सकेंगे, जो जिग जैग तकनीक अपना चुके होंगे. प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के मुताबिक, स्टोन क्रसर, सीमेंट मिक्सर जैसे धूल मिट्टी बढ़ाने वाली जगहों पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए कड़े इंतज़ाम किए जाएंगे, ताकि हवा में धूल मिट्टी ना बढ़े.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की सड़कों और गलियों में लगातार स्वीपिंग मशीनों के जरिए सफाई का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही पानी का छिड़काव भी लगातार किया जाएगा. ईपीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में कूड़े को जलाने पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा सभी निर्माण कार्यों की भी समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाएगी. ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इनकी वजह से प्रदूषण नहीं बढ़ रहा है.

अगले महीने लागू होगा ऑड-ईवन नियम

आपको बता दें दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना लागू की जाएगी. दिल्ली सरकार इस दौरान लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क भी बांटेगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से दीवाली के मौके पर कम पटाखे जलाने की अपील की है. जिससे शहर में स्मॉग और प्रदूषण न फैले. क्योंकि प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है.

केजरीवाल ने ये भी कहा कि सड़कों की सफाई मशीनों की मदद से होगी, पेड़ लगाए जाएंगे और शहर में प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 12 जगहों के लिए विशेष योजना भी शामिल किए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड के 24 किसानों सहित 3 अधिकारियों का दल इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए रवाना

Next Post

बालू ढ़ुलाई से लेकर कोयले की आपूर्ति का काम कर रही है खान विभाग की एजेंसी

Next Post
बालू ढ़ुलाई से लेकर कोयले की आपूर्ति का काम कर रही है खान विभाग की एजेंसी

बालू ढ़ुलाई से लेकर कोयले की आपूर्ति का काम कर रही है खान विभाग की एजेंसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d