BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाई

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाई
Share on FacebookShare on Twitter

आठ किलो अफीम और चार लाख 60 हजार नगद रु के साथ  चार तस्कर गिरफ्तार

चतरा:- झारखंड के चतरा जिले की इटखोरी पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ आज बड़ी कार्यवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नरचा नवादा गांव से आठ किलो अफीम, मारुति स्विफ्ट डिजायर कार व चार लाख 60 हजार नगद, दो मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन के साथ साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में जिला मुख्यालय के महुआ चौक इलाके के आजाद नगर मुहल्ले का रहनेवाले सबसे बड़े अफीम तस्कर मौजू मियां का नाम शामिल है. इसके अलावे महिला तस्कर सरिता देवी पति नरेंद्र गुप्ता, नरचा खुर्द और नरेंद्र गुप्ता पिता केदार साव को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला तस्कर इटखोरी में बिजली विभाग में कार्यरत है. 

इस आशय की जानकारी देते हुए एसपी ऋषव कुमार झा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र से तस्कर मो जावेद को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी के नरचा खुर्द गांव में छापामारी की गई. श्री झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के तार मुंबई, पंजाब और हरियाणा से भी जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही तस्करों द्वारा निर्मित भवनों को अटैच कर ध्वस्त करने की कार्यवाई की जाएगी. इस मामले में स्थानीय इटखोरी थाना में कांड संख्या 210/20 एवं धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुजीबुर रहमान, सरिता देवी, नरेंद्र गुप्ता, मो जावेद और रामु साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

बताते है कि बुधवार की देर रात तस्कर मौजू मियां और रामु साव के जिला मुख्यालय स्थित घरों पर भी छापामारी की गई. मिली जानकारी के मुताबिक मौजू मियां के घर पर छापामारी के दौरान पुलिस को तरल अफीम तैयार करने के कई अन्य उपकरण मिले हैं. सूत्र बताते हैं कि जब पुलिस ने मौजू मियां के घर की घेरा तो महिलाओं ने डेग में रखा तरल अफीम के स्थान पर रावा गुड़ डाल पर जमीन पर बहा दिया. वहीं पुलिस द्वारा अफीम तस्करों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मुख्यालय के जतराहीबाग मुहल्ले में एक चर्चित तस्कर रामु साव के आवास पर देर रात दो घंटे तक सर्च अभियान चलाने की सूचना है. बताते है कि पिछले दिनों हरियाणा में हुई अफीम की बड़ी खेप बरामदगी मामले में भी रामु साव प्राथमिक अभियुक्त है. हरियाणा पुलिस के साथ साथ चतरा पुलिस भी रामु की तलाश कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसी प्रकार की शिकायत हेतु 100 डायल कर सकते है- उपायुक्त

Next Post

ई-समाधान पोर्टल पर 28 शिकायतें हुई दर्ज

Next Post
ई-समाधान पोर्टल पर 25 शिकायतें हुई दर्ज

ई-समाधान पोर्टल पर 28 शिकायतें हुई दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d