नईदिल्ली: अब पोस्टपेड उपभोक्ताओं को आईफोन 11 और आईफोन एक्सआर की खरीदारी करने पर 3,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिलेगा. जी हां भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत डिस्काउंट मिलेगा. आपको बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर के लिए एपल के साथ साझेदारी की है.
एयरटेल का लेटेस्ट ऑफर
एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक इस ऑफर का लाभ 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच Chroma और Apple Unicorn स्टोर पर जाकर उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत पोस्टपेड यूजर्स को आईफोन 11 पर 3,400 रुपये और आईफोन एक्सआर पर 3,600 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.
पोस्टपेड ग्राहक एयरटेल थैंक्स मोबाइल एप ओपन करें. अब यहां ग्राहकों को कूपन मिलेगा.
Claim Now पर क्लिक करें. इसके बाद अपना नंबर एपल के साथ शेयर करके Proceed पर क्लिक करें.
अब यूजर्स को आईफोन 11 और आईफोन एक्सआर की खरीदारी करने पर डिस्काउंट मिलेगा.
आईफोन 11
आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है. फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी. इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है. इस फोन में आईओएस 13 मिलेगा. इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा.
आईफोन XR
इसमें भी डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा. इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828×1792 पिक्सल है. डिस्प्ले में नॉच मिलेगा. हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है. इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है.

