BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों की मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
शोपियां में फिर मुठभेड़, सेना के जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है. खबर मिल रही है कि यह मुठभेड़ पंपोर के लालपोरा इलाके में हुई है. बीते रोज आतंकियों ने दो अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमलों किए थे. जिसमें एक नागरिक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ‘पंपोर में जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार दिया गया है.’ इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने आतंकी हमले की जानकारी देते हुए बताया था कि त्राल इलाके के पंजवा गांव और काकापुरा इलाके के वानपुरा में आतंकियों ने गोलीबारी की थी. जिसमें एक की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था.

पुलिस ने बताया था कि त्राल इलाके के पंजवा गांव में मोहम्मद अयूब अहंगर नाम के एक दुकानदार को आतंकियों ने गोली मार दी. इससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने काकापुरा इलाके के वानपुरा में एक टैक्सी चालक मोहम्मद असलम को गोली मार कर घायल कर दिया. असलम के बाएं हाथ में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है.

पिछले साल पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ था आतंकी हमला

बता दें, पिछले साल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में ही सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इस हमले में आतंकवादियों ने आईईडी से भरी एक कार को सीआरपीएफ जवानों के काफिले से टकरा दिया गया था. हाल ही में पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने संसद में बोलते इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात कबूली थी. फवाद चौधरी ने इस आतंकी हमले को पाकितस्तान की कामयाबी बताया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए 24 औद्योगिक घरानों ने मंत्रालय से मिलाया हाथ

Next Post

58 वर्षीय वृद्ध ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ की छेड़खानी

Next Post
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक

58 वर्षीय वृद्ध ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ की छेड़खानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d