BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्रेटर नोएडा दौरा आज

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्रेटर नोएडा दौरा आज
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कॉप-14 के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। देश में इन समस्याओं से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों को विश्वमंच पर साझा करेंगे। पिछले एक सप्ताह से दुनियाभर के विशेषज्ञ इन मुद्दों पर मंथन के साथ अपने अनुभवों को साझा करने में जुटे हैं। ताकि पृथ्वी को आने वाले खतरों से बचाकर रखा जा सके। संयुक्त राष्ट्र के कांफ्रेंस ऑफ द पार्टीज (कॉप)-14 में आज दुनिया भर के 190 से अधिक देशों के मंत्री, प्रतिनिधि ब्रह्मांड के सबसे खूबसूरत ग्रह पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन, नष्ट होती जैव विविधता, मरुस्थलीकरण जैसे बढ़ते खतरों से निपटने के लिए एकजुट होकर मंथन करेंगे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा व्‍यवस्‍था अभेद्य होगी। पीएम की अगुवानी के लिए सूबे के सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। ऐसी स्‍थिति में सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी तगड़ी होगी। करीब 1500 जवानों संग पुलिसकर्मियों को इस सुरक्षा में लगाया गया है।

13 सितंबर तक चलने वाले कॉप-14 से जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, मरुस्थलीकरण जैसी विश्व व्यापक समस्या का सामना करने के लिए ऐसा रोडमैप सामने आ सकता है। जिससे आने वाली पीढि़यों के लिए पृथ्वी सुरक्षित बनी रहे। भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभा सकता है। इसलिए कॉप-14 की मेजबानी के लिए भारत को चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले उच्च स्तरीय सत्र पर दुनिया भर की निगाहें रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में डेढ़ हजार के करीब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीएम का जिस हॉल में संबोधन होगा उसमें यूएन सुरक्षा एजेंसी और एसपीजी के जवान रहेंगे तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। मेरठ व आगरा जोन के राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी भी सुरक्षा में लगाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े नौ बजे गौतमबुद्ध विवि में हेलीकाप्टर से उतरेंगे। उसके बाद कार से सड़क मार्ग द्वारा एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री एक्सपो मार्ट पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।

एक्सपो मार्ट के अलग-अलग गेट, आस-पास के मेट्रो स्टेशन व गोलचक्करों पर सुरक्षा के लिए क्यूआरटी की अलग-अलग टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले की अलग-अलग कोतवाली के प्रभारियों की ड्यूटी एक्सपो मार्ट के बाहर सड़क रूट पर लगाई गई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भविष्य में तालिबान से वार्ता बहाल होने की उम्मीद : पोम्पियो

Next Post

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखण्डवासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की दी बधाई  

Next Post
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखण्डवासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की दी बधाई  

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखण्डवासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की दी बधाई  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d