BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का जंग लगा ग्रेनेड

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
महाराष्ट्र में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का जंग लगा ग्रेनेड
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : महाराष्ट्र के पुणे में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का हैंड ग्रेनेड मिला है. सूचना पाकर मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया. अब बम निरोधक दस्ते ने जंग लगे इस हैंड ग्रेनेड को बाहरी आईईडी का उपयोग कर डिफ्यूज करने के लिए पुणे की जिला अदालत में आवेदन दायर किया है. यह हैंड ग्रेनेड पीएमडीआरए मेट्रो रेल परियोजना के लिए लेवलिंग का कार्य किए जाते समय पाया गया.

इसकी पुष्टि पुणे के डिप्टी पुलिस कमिश्नर पंकज देशमुख ने भी की है. पंकज देशमुख ने कहा कि जमीन की लेवलिंग किए जाने के दौरान टहल रहे एक सुरक्षाकर्मी की नजर जंग लगे इस हैंड ग्रेनेड पर पड़ी. उन्होंने बताया कि यह हैंड ग्रेनेड एचई-36 सीरीज का है. यह द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का है. देशमुख ने कहा कि बनेर इलाके में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च परिसर में पुराना और जंग लगा हुआ ग्रेनेड मिट्टी के नीचे से मिला.

डीसीपी पंकज देशमुख ने कहा कि इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मी की ओर से मिलने के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजबल स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. बीडीडीएस दस्ते ने एक्सटर्नल आईईडी का उपयोग कर हैंड ग्रेनेड को नष्ट करने के लिए पुणे की जिला अदालत में आवेदन दायर कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस ग्रेनेड को बुधवार के दिन आईआईएसईआर परिसर के अंदर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1 April से बदल जाएंगे Bank से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Next Post

होली के दिन पुलिस बनी सबकी मसीहा, 38000 से ज्यादा लोगों की मदद की

Next Post
होली के दिन पुलिस बनी सबकी मसीहा, 38000 से ज्यादा लोगों की मदद की

होली के दिन पुलिस बनी सबकी मसीहा, 38000 से ज्यादा लोगों की मदद की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d