BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रेटा टूलकिट मामला: बेंगलुरु से क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि अरेस्ट

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
ग्रेटा टूलकिट मामला: बेंगलुरु से क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि अरेस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है. फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की संस्थापकों में से दिशा रवि को शनिवार को गिरफ्तार किया गया.

4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. आरोप है कि दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया और उसमें कुछ चीजें जोड़ीं और उसे आगे भेजा.

असल में, किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस टूलकिट मामले की जांच-पड़ताल भी कर रही है. पर्यावरण संरक्षक ग्रेटा थनबर्ग ने हाल ही में एक टूल किट को ट्वीट किया था. जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया. जांच में पता चला है कि इस टूल किट का स्क्रीप्ट राइटर एक खालिस्तानी संगठन है. इस मामले में दिल्ली पुलिस पड़ताल कर रही है. टूक किट मामले में अब दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने गूगल और अन्य बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों से टूल किट दस्तावेजों में जिन ई-मेल आईडी और यूआरएल का जिक्र किया गया था उनकी जानकारियों को लेकर सफाई मांगी थी. किसान आंदोलन को लेकर अमेरिका की पॉप सिंगर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसे मशहूर हस्तियों ने ट्वीट किया था. ग्रेटा ने टूल किट का जिक्र करते हुए लिखा था कि यदि आप भी मदद करना चाहते हैं तो यह रहा टूल किट.

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया था कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के दौरान टूलकिट मिला. इसके लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें किसी का नाम नहीं था, ये केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ था.

पुलिस का कहना था कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस को एक अकाउंट के जरिये एक दस्तावेज मिला है जो टूलकिट है. इसमें ‘प्रायर एक्शन प्लान’ नाम का एक सेक्शन है. इसमें किसान आंदोलन के दौरान क्या करना है, इसकी जानकारी दी गई है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IND VRS ENG: मुश्किल में इंग्लैंड, भारत ने 16 रन पर दोनों ओपनर्स को लौटाया

Next Post

मालखाने में लगी भीषण आग, 5 नाव जलकर खाक

Next Post
मालखाने में लगी भीषण आग, 5 नाव जलकर खाक

मालखाने में लगी भीषण आग, 5 नाव जलकर खाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d