रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के एक समूह द्वारा एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया.
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए छात्रों के द्वारा किये गए सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. छात्रों की ओर से तुलिका मेरखा तिर्की, अभिनव तिर्की व रतन तिर्की ने मुख्यमंत्री को चेक सौंपा.

