BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

GST कलेक्शन में 19 राज्यों पर भारी पड़ा चंडीगढ़, दिसंबर में 168 करोड़ का राजस्व

by bnnbharat.com
January 3, 2020
in समाचार
GST कलेक्शन में 19 राज्यों पर भारी पड़ा चंडीगढ़, दिसंबर में 168 करोड़ का राजस्व
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र ने जीएसटी कलेक्शन को लेकर देश के 37 राज्यों की लिस्ट जारी की और इस मामले में एक बार फिर चंडीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया है. चंडीगढ़ ने इस बार देश के 19 राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. चंडीगढ़ ने दिसंबर 2018 के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा कलेक्शन किया है.

चंडीगढ़ का दिसंबर 2018 में जीएसटी कलेक्शन जहां 143 करोड़ रुपये था, वहीं दिसंबर 2019 में 18 फीसदी की वृद्धि के साथ जीएसटी कलेक्शन 168 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. दिसंबर से पहले भी जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बेहतर कलेक्शन करते हुए वर्ष 2018 के मुकाबले 2019 में 12 फीसदी की वृद्धि की है.

अप्रैल से दिसंबर तक चंडीगढ़ ने कुल 1114 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन कर लिया है. अभी वित्तीय वर्ष 2019-20 में तीन महीने बाकी हैं. डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2020 तक जीएसटी कलेक्शन को लेकर 1500 करोड़ रुपये का टारगेट रखा गया है. इसको लेकर विशेष रूप से बनाई गई कार्य योजना पर काम किया जा रहा है.

औसत 110 करोड़ की कमाई हर महीने

चंडीगढ़ जीएसटी कलेक्शन से ही हर महीने औसत 110 करोड़ रुपया कमाता है. वित्तीय वर्ष 2019-20 के अप्रैल माह में 113.61 करोड़ रुपये, मई में 116.89, जून में 108.02, जुलाई में 128.24, अगस्त में 116.47, सितंबर में 117.25, अक्टूबर में 110.78, नवंबर में 135.14 तथा दिसंबर में 168 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है.

दिसंबर में इन राज्यों से आगे रहा चंडीगढ़

राज्य       कलेक्शन (करोड़ में)  बढ़ोतरी (प्रतिशत में)
चंडीगढ़———–168.00———–18
पंजाब————-1290.00———11
उत्तराखंड——–1213.00———15
हरियाणा———5365.00———-15
राजस्थान——–2713.00———10
उत्तर प्रदेश——-5489.00——–11
बिहार————1016.00——–12
मेघालय———–123.00———14
वेस्ट बंगाल——–3748.00——–16
झारखंड———-1943.00———-3
उड़ीसा———–2383.00———-2
छत्तीसगढ़——–2136.00 ———15
मध्य प्रदेश——-2434.00———-16
कर्नाटका———6886.00——— 11
गोवा————- 363.00———– 6
लक्षदीप————1.00————–78
केरला———–1651.00————17
पुडुचेरी———-165.00————-9
तेलंगाना———3420.00———– 13
आंध्र प्रदेश——-2265.00 ———–11

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वामी चक्रपाणि ने कहा, हमने यह भी सुना है कि राहुल गांधी समलैंगिक हैं

Next Post

पुरानी रंजिश में सरपंच के पति पर 3 युवकों ने बरसाई गोलियां, मौत

Next Post
पुरानी रंजिश में सरपंच के पति पर 3 युवकों ने बरसाई गोलियां, मौत

पुरानी रंजिश में सरपंच के पति पर 3 युवकों ने बरसाई गोलियां, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d