दिल्ली: वित्त वर्ष 2020-21 का आखिरी महीना जीएसटी कलेक्शन के लिहाज से बेहद लाभदायक रहा. मार्च के महीने में जीएसटी से रेवेन्यू 1,23,902 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो अबतक सबसे अधिक है. इस कलेक्शन में CGST- 22,973 करोड़, SGST 32 29,329 करोड़, IGST- 62,832 करोड़ (31,097 करोड़ इंपोर्ट गुड्स सहित) और सेस, 8,757 करोड़ शामिल है.
सरकार ने 21,879 करोड़ को CGST और 17,230 करोड़ को IGST से रेगुलर सेटलमेंट के रूप में निपटाया है. इसके अलावा केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बीच 50:50 के अनुपात में IGST निपटान के रूप में 28,000 करोड़ का निपटान भी किया है.
मार्च 2021 के दौरान जीएसटी रेवेन्यू जीएसटी लागू होने के बाद सबसे अधिक है. पिछले पांच महीनों में जीएसटी रेवेन्यू में वसूली की प्रवृत्ति के अनुरूप मार्च 2021 के महीने में राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 27 फीसदी अधिक है. जीएसटी राजस्व पिछले छह महीनों में 1 लाख करोड़ के ऊपर पहुंच गया है. महामारी के बाद यह आर्थिक सुधार का स्पष्ट संकेतक माना जा रहा है.

