BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारी, बंदूक ही लूटकर ले गए बदमाश

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारी, बंदूक ही लूटकर ले गए बदमाश
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद: मुरादनगर थाना क्षेत्र दिल्ली-मेरठ रोड स्थित भारत-पेट्रोल पंप पर रविवार की रात में तीन-चार हथियारबंद बदमाश गार्ड को गोली मारकर उसकी लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए. गार्ड को गंभीर हालत में नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद पेटोल पंप संचालकों में भय व्याप्त है.

दिल्ली-मेरठ रोड पर बंसतपुर सैंतली गांव के पास राधेश्याम का भारत-पेट्रोल पंप है. जो 24 घंटे संचालित किया जाता है. यहां पर शाहजहांपुर निवासी 46 वर्षीय सर्वेश कुमार गार्ड की नौकरी करता है. रात में करीब साढे 11 बजे तीन-चार बदमाश पैदल ही आए. उन्होंने गार्ड से पानी पीने की बात कही. जिस पर गार्ड में उन्हें-पेट्रोल पंप की दूसरी साइड में जाकर पानी पीने का कहा, लेकिन बदमाश वहां जाने के बजाय सर्वेश की बंदूक छीनने लगे.

जब सर्वेश में लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी. गोली लगते ही सर्वेश नीचे गिर गया और बेहोश हो गया. गोली की आवाज सुनकर-पेट्रोल पंप का अन्य स्टाफ जब तक वहां पहुंचा तब तक बदमाश सर्वेश की लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए. पेटोल पंप के स्टाफ ने वारदात की सूचना पुलिस को दी और घायल गार्ड को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है.

चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुरादनगर के थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और घायल गार्ड व अन्य स्टाफ से घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने बताया कि घटना की जांच पड़ताल शुरू दी गई है. जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और वे पैदल ही पेट्रोल पंप पर आए थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजेश शुक्ल ने पारडीह काली मंदिर की सर्विस लेन रोड चालू रखने की मांग की

Next Post

फर्द बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Next Post
क्वारंटाइन का पालन न करने पर 12 के खिलाफ FIR दर्ज

फर्द बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d