BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एआरटीओ की गाईड लाइन जारी, कड़ाई से करें अनुपालन

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
एआरटीओ की गाईड लाइन जारी, कड़ाई से करें अनुपालन
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ: सुलतानपुर के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) माला बाजपेयी ने सर्वसाधारण को सूचित किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग सुलतानपुर ने राष्ट्रीयकृत मार्गो व मार्गो के अंश पर संचालित होने वाले वाहनों की अधिकतम गति सीमा का निर्धारण कर दिया गया है. आज इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. सुलतानपुर जनपद से होकर निकलने वाले नगरीय निकायों की अधिकारिता वाले क्षेत्र को गति सीमा निर्धारण के दायरे से अलग रखा गया है.

गति सीमा के निमयों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ही नहीं पुलिस भी कार्यवाही करेगी. जिले के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 128, कटकाखानपुर-अकबरपुर वाया पीढी सेमरी दो पहिया वाहन थ्री व्हीलर गति सीमा 40 किमी प्रति घण्टा चालक सहित 7 सीटों वाले वाहन 60 किमी प्रति घण्टा एवं चालक सहित 08 से 12 सीटो वाले यान 60 किमी प्रति घण्टा और समस्त मालयान 50 किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से अधिक नही चल सकेगें.

ग्रामीण मार्ग केशवपुर से दुर्गापुर तक दो पहिया वाहन/थ्री व्हीलर गति सीमा 20 किमी प्रति घण्टा चालक सहित 7 सीटो वाले वाहन 40 किमी प्रति घण्टा एवं चालक सहित 08 से 12 सीटो वाले यान 40 किमी0 प्रति घण्टा और समस्त मालयान 30 किमी0 प्रति घण्टा की रफ्तार से अधिक नही चल सकेगें.

उन्होंने बताया है कि सम्बन्धित मार्गो का साईन बोर्ड प्रतिबन्धित स्थानों के दोनो छोर (प्रारम्भिक एवं अन्तिम बिन्दु) पर तथा मध्य में जगह-जगह इंडियन रोड कांग्रेस काउसिंल कोड के मानक के अनुसार सम्बन्धित सड़क के स्वामित्व वाले विभाग की ओर से लगाया जायेगा. जिससे वाहन चालको को इसकी जानकारी हो सके.

बोर्ड रात्रि में भी चमके इसके लिए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप का प्रयोग करना होगा. अग्निशमन वाहन, एम्बुलेन्स, पुलिस वाहन कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए, सैन्य बल एवं अर्द्ध सैनिक बल के साथ प्राकृतिक आपदा के प्रबन्धन के प्रयुक्त वाहन इस दायरे में नही आयेगें.
—————————————

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्राइवेट लैब्स कोरोना जांच के लिए नहीं ले सकते 2500 रुपए से अधिक: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

मातृभूमि के लिए सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा: जेपी नड्डा

Next Post
मातृभूमि के लिए सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा: जेपी नड्डा

मातृभूमि के लिए सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा: जेपी नड्डा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d