चाईबासा: पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशानुसार आज चाईबासा जिला अंतर्गत सभी थाना में अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के द्वारा थाना में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई.
उनकी समस्याओं के निदान के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित अभियान सम्मान की जानकारी सभी को दी गई. सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंस में रहने और फेस मास्क के उपयोग करने तथा उसके प्रति जागरूकता को बढ़ाने का निर्देश दिया गया.
साथ ही थाना के दैनिक क्रियाकलापों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के तहत कार्य करने और आम जन के साथ विनम्र व्यवहार का संकल्प लिया गया.

