BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 साल की बच्ची से रेप और फिर हत्या के दोषी को गुजरात हाईकोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in Uncategorized
3 साल की बच्ची से रेप और फिर हत्या के दोषी को गुजरात हाईकोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

3 साल की बच्ची से रेप और फिर हत्या के दोषी को गुजरात हाईकोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Share on FacebookShare on Twitter

सूरत: गुजरात में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या करने वाले को मौत की सजा सुनाई. विगत वर्ष 14 अक्‍टूबर को बिहार राज्‍य के बक्‍सर के रहने वाले अनिल यादव ने इस घृणित वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में जांच-पड़ताल करते हुए सूरत पुलिस ने अनिल यादव को बिहार जाकर ही दबोचा.

जानकारी के अनुसार, अनिल यादव ने तीन साल की बच्‍ची के साथ सूरत के लिम्बायत इलाके में रेप किया था. उसके बाद उसकी हत्‍या भी कर दी थी. पकड़ा नहीं जा सके, इसलिए वह फरार हो गया था. पुलिस उसे खोजते हुए बिहार पहुंची और ​फिर वहीं से उसे गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि अनिल बिहार के बक्‍सर जिला के मनिया गांव का निवासी है.

जब अनिल सूरत में रहता था तो घटना वाली शाम को उसने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची को अगवा किया था. उसने बच्ची को अपने कमरे में बंद कर लिया ​था. रात में उसने अपने ही कमरे में बच्ची से रेप किया और फिर बाद में उसकी हत्या कर लाश को कमरे में ही एक बोरी में बंद कर छुपा दिया था. पुलिस ने बच्ची की लाश को उसके ही कमरे से बरामद किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UP में सैकड़ों अवैध बसों के परमिट रद्द करने की तैयारी शुरू, भेजी गयी सूची

Next Post

ट्वीट के तलवार पर ठनी ठाकरे की जंग

Next Post
ट्वीट के तलवार पर ठनी ठाकरे की जंग

ट्वीट के तलवार पर ठनी ठाकरे की जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d