BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात के CM विजय रुपाणी का हुआ कोरोना टेस्ट, हुए होम क्वारंटीन

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in Uncategorized
गुजरात के CM विजय रुपाणी का हुआ कोरोना टेस्ट, हुए होम क्वारंटीन

गुजरात के CM विजय रुपाणी का हुआ कोरोना टेस्ट, हुए होम क्वारंटीन

Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट हो गया है. गुजरात सरकार का कहना है कि सीएम रुपाणी की तबीयत सही है और वह पूरी तरह नॉर्मल हैं, लेकिन उन्होंने होम क्वारंटीन होने का फैसला किया है. अब सीएम अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कामकाज देखेंगे.

दरअसल, सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला की बैठक हुई थी. कल ही इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद आज सीएम विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट किया गया. सीएम और डिप्टी सीएम दोनों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है.

Also Read This: ‘FM Radio’ खांची के माध्यम से रांची विवि ने किया पढ़ाई की व्यवस्था

मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि सीएम विजय रूपानी ने आज सुबह डॉक्टर आरके पटेल और डॉक्टर अतुल पटेल से स्वास्थ्य जांच कराई. सीएम पूरी तरह से ठीक हैं. फिलहाल वो वीडियो कॉन्फ्रेंस, वीडियो कॉलिंग और टेलीफोन कॉल के माध्यम से काम कर रहे हैं. अगले एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री आवास पर किसी भी विजिटर के आने की इजाजत नहीं है.

क्या है पूरा मामला

सीएम विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला के अलावा दो और कांग्रेसी विधायक बैठक के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस बैठक के चंद घंटे बाद ही इमरान खेड़ावाला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई, जिसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया. ये खबर मिलते ही गुजरात सरकार के अंदरखाने तक हड़कंप मच गया है.

इमरान खेड़ावाला कैसे-कैसे किन लोगों के संपर्क में आए? ये खुलासा होने के बाद गुजरात सरकार के मंत्री-संतरी सबकी नींद उड़ गई है. पहले तो इमरान ने सीएम-डिप्टी सीएम से मुलाकात की. इसके बाद वो गुजरात के डीजीपी से मिले. उनकी अगली मुलाकात राज्य के आरोग्य सचिव से हुई, फिर वो अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर और अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर से भी मिले थे.

Also Read This: लॉकडाउन 2.0: DGP एम वी राव ने सभी पुलिस कर्मियों को जनता से सहानुभूति पूर्वक पेश आने की अपील की 

इस सबके बाद इमरान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. गुजरात का स्वास्थ्य विभाग अब इन सभी लोगों और उनके संपर्क में आने वालों की पूरी लिस्ट तैयार कर रहा है. कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के साथ इन सभी मुलाकातों में कांग्रेस के दो और विधायक गयासुद्दीन शेख और शैलेश परमार भी शामिल थे.

इमरान खेड़ावाला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद वो खुद अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, जबकि बाकी दोनों विधायकों को क्वारंटीन कर दिया गया है. साथ ही पुराने अहमदाबाद शहर में सुबह 6 बजे से कर्फ्यू घोषित लगा दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाषण प्रतियोगिता में शामिल होने की तिथि बढ़ी, अब 23 अप्रैल तक रिकॉर्डिंग जमा कर सकते हैं

Next Post

तबलीगी जमात मामला: मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस, 1900 जमातियों को लुकआउट नोटिस जारी

Next Post
तबलीगी जमात मामला: मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस, 1900 जमातियों को लुकआउट नोटिस जारी

तबलीगी जमात मामला: मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस, 1900 जमातियों को लुकआउट नोटिस जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d