BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिगड़ रहे हैं गुजरात के हालात, सिर्फ तीन दिन में एक चौथाई मौत

28 में से 23 लोग अहमदाबाद के, दो सूरत के और एक-एक सूरत, आनंद और गांधीनगर के रहने वाले थे.

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
बिगड़ रहे हैं गुजरात के हालात, सिर्फ तीन दिन में एक चौथाई मौत

बिगड़ रहे हैं गुजरात के हालात, सिर्फ तीन दिन में एक चौथाई मौत

Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद: गुजरात में तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या तो पहले से ही डरा कर रखी थी. लेकिन अब लगातार हो रही मौतें भी डराने लगी है. पिछले सिर्फ तीन दिनों में कोरोना से 76 लोगों की जान चली गई है. गुजरात में संक्रमण से हुई 290 लोगों की मौत की संख्या से यह संख्या एक चौथाई से भी थोड़ी सी ज्यादा ही है. रविवार को सारे रिकार्ड टुटे और एक ही दिन में 28 लोगों की मौत हुई.

लगातार तीसरे दिन गुजरात में आंकड़े बढ़े. इस प्रकार तीन दिन में कोरोना के कुल 76 मरीजों की मौत हो गई है. 23 मार्च से 3 मई तक राज्य में कोरोना के 290 मरीजों की मौत हुई. राज्य के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. जयंती रवि ने कहा कि ‘रविवार को जिन 28 लोगों की मौत हुई, उनमें से 24 लोग और भी बीमारियों से ग्रसित थे.’ 28 में से 23 लोग अहमदाबाद के, दो सूरत के और एक-एक सूरत, आनंद और गांधीनगर के रहने वाले थे.

अभी तक गुजरात के 33 में से 31 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैं. इसी बीच गुजरात के डीजीपी शिवानंदर झा ने कहा कि पुलिस कंटनमेंट जोन में लोगों के आने-जाने को रोकने की योजना बना रही है. इसके लिए एक ही एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाया जाएगा. साथ ही छह बड़े जिलों और नगर पालिका इलाकों में लॉकडाउन के नियमों में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी. अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर और भावनगर के निगम क्षेत्र के अलावा बोताड़, बोपाल, खम्भात, बारेजा, गोधरा और उमरेठ के नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी छूट नहीं होगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 के कारण इस वर्ष रिन्यूवल इनर्जी का नया लक्ष्य तय नहीं: आयोग

Next Post

देशव्यापी लॉकडाउन पर सबसे ज्यादा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ने की उमीद

Next Post
देशव्यापी लॉकडाउन पर सबसे ज्यादा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ने की उमीद

देशव्यापी लॉकडाउन पर सबसे ज्यादा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ने की उमीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d