BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात: 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव

by bnnbharat.com
July 5, 2019
in समाचार
गुजरात: 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण खाली हुई गुजरात कोटे की राज्यसभा की दो सीटों पर आज उपचुनाव होगा. मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक होगा. 5 बजे से मतगणना होगी और इसके बाद नतीजे भी घोषित कर दिये जायेंगे. गुजरात विधानसभा के अंकगणित को देखते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों वर्तमान विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेता जुगलजी ठाकोर की जीत पक्की मानी जा रही है.

बता दें कि 182 सदस्यीय विधानसभा में चार सीटें लोकसभा चुनाव जीतने वाले चार बीजेपी विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हैं, जबकि तीन अन्य विधायक बीजेपी के पबुभा माणोक (द्वारका सीट), कांग्रेस के भगवान बारड़ (तलाला) और निर्दलीय भूपेंद्र खांट अलग अलग कारणों से अयोज्ञ घोषित हैं. इस तरह कुल 175 विधायक ही मतदान कर सकेंगे. इनमें से बीजेपी के 100 हैं जो जीत के लिए जरूरी पहली वरीयता वाले 88 मतों से कहीं अधिक हैं. कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं जिनमें से दो अल्पेश ठाकोर और धवल झाला ने बगावती तेवर अपना रखा है. हार की पूरी संभावना के बावजूद कांग्रेस अपने शेष 69 विधायकों को एक साथ उत्तर गुजरात के एक रिसॉर्ट में ले गयी है ताकि उसे क्रॉस वोटिंग जैसी शर्मनाक स्थिति न झेलनी पड़े.

गौरतलब है कि पार्टी ने दोनों सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने (यानी दोनों सीटों के लिए एक विधायक को अलग-अलग वोट देने की छूट होने) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी पर अदालत ने फिलहाल चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से इंकार कर दिया है. पार्टी ने गौरव पंडया और पूर्व मंत्री चंद्रिकाबेन चूड़ास्मा को प्रत्याशी बनाया है. बाकी विधायकों में से एक निर्दलीय, एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और दो भारतीय ट्राइबल पार्टी के हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लातेहार: गोमो पैसेंजर ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

Next Post

कैलिफोर्निया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 20 वर्षो में सर्वाधिक शक्तिशाली

Next Post
कैलिफोर्निया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 20 वर्षो में सर्वाधिक शक्तिशाली

कैलिफोर्निया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 20 वर्षो में सर्वाधिक शक्तिशाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d