BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात विधानसभा में 25 साल में पहली बार दिखा ऐतिहासिक नजारा

by bnnbharat.com
March 28, 2021
in समाचार
गुजरात विधानसभा में 25 साल में पहली बार दिखा ऐतिहासिक नजारा
Share on FacebookShare on Twitter


गुजरात : राज्य विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस पार्टी के एक नेता को कुछ समय के लिए सदन में स्पीकर की जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिला. इस दौरान अनिल जोशीयारा ने एक घंटे से अधिक समय तक के लिए सदन का संचालन किया. गुजरात में भाजपा के लगभग 25 वर्षों के शासनकाल में यह ऐतिहासिक क्षण पहली बार देखने को मिला. स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी की अनुपस्थिति में भिलोदा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जोशीयारा एक घंटे से अधिक समय के लिए सदन के अस्थायी स्पीकर बने रहे.

गुजरात राज्य विधानसभा के नियमानुसार, अगर स्पीकर किसी वजह से सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं कर पाते हैं, तो इस स्थिति में प्रोटेम स्पीकर के पैनल में से किसी एक विधायक को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी दी जाती है. इस दौरान चेयरपर्सन के वर्तमान पैनल में भाजपा से डॉ. निमाबेन आचार्य, पुर्नेश मोदी और दुष्यंत पटेल और कांग्रेस से अनिल जोशीयारा शामिल रहे.

आश्चर्य की बात यह है कि राजेंद्र त्रिवेदी और निमाबेन आर्चाय दोनों ही स्पीकर विधानसभा भवन में उपस्थित रहने के बावजूद सदन में अनुपस्थित रहे. इनके अलावा, भाजपा के 2 अन्य सदस्य पुर्नेश मोदी जहां अनुपस्थित रहे, वहीं दुष्यंत पटेल पहले ही अपने निर्वाचन क्षेत्र भरूच के लिए रवाना हो चुके थे. इसलिए जोशीयारा को जिम्मेदारी सौंपने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल : भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला, चेहरे पर जहरीला रंग फेंकने का आरोप

Next Post

किसान आज करेंगे अनोखा होलिका दहन, कृषि कानून की कॉपियां जलाएंगे

Next Post
किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर किया कब्जा, भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

किसान आज करेंगे अनोखा होलिका दहन, कृषि कानून की कॉपियां जलाएंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d