BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुमला विधानसभा: कमल खिलने से रोकने की जुगत में तीर-धनुष

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in समाचार
गुमला विधानसभा: कमल खिलने से रोकने की जुगत में तीर-धनुष

गुमला विधानसभा: कमल खिलने से रोकने की जुगत में तीर-धनुष

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: झारखंड में होने वाले विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में गुमला में भी 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इस विधानसभा सीट से भाजपा के विजयरथ को रोकने की जुगत में झामुमो लगा है.

भाजपा ने अपने विधायक पर भरोसा नहीं किया. यहां से प्रत्याशी बदल दिया. गठबंधन के तहत यह सीट झामुमो के खाते में आया और पार्टी ने पूर्व विधायक पर भरोसा जताया.

कमल को खिलने से रोकने में तीर-धनुष कितना कामयाब हो पाती है, यह मतगणना के दिन 23 दिसंबर को पता चलेगा. आम तौर पर गुमला में भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होती रही है. इस बार कांग्रेस और झामुमो में गठबंधन है.

लोकसभा चुनाव में भाजपा पीछे

गुमला लोहरदगा संसदीय सीट का हिस्सा है. लोकसभा चुनाव में यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत जीते. हालांकि लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से उन्‍हें कांग्रेस उम्‍मीदवार की अपेक्षा कम वोट मिले. भाजपा के मुकाबले कांग्रेस करीब सात हजार वोट से आगे थी.

ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

भाजपा ने गुमला से शिव शंकर उरांव को टिकट नहीं दिया. मिसिर कुजूर को प्रत्याशी बनाया है. झामुमो से भूषण तिर्की उम्मीदवार हैं. झाविमो से राजनील तिग्गाे, भाकपा से विश्वनाथ उरांव, राष्ट्रीय देशज पार्टी से खुदी भगत दुखी, जनता कांग्रेस से दीपक धनवार, भारतीय जनजातीय पार्टी से नीलांबर प्रकाश भगत, जदयू से प्रदीप उरांव, झारखंड पार्टी से सरोज हेम्रम चुनाव में खड़े हैं.

ये रहे हैं विधायक

गुमला विधानसभा क्षेत्र में छह बार भाजपा, तीन बार कांग्रेस और दो बार झामुमो ने जीत दर्ज की है. 1951 में सुकरु भगत विधायक बने. 1957 में सुकरा उरांव,1962 में पुनई उरांव,1967 में रोपना उरांव,1969 में रोपना उरांव,1972 में बैरागी उरांव,1977 में जयराम उरांव,1980 में बैरागी उरांव,1985 में बैरागी उरांव,1990 में प्रो0 जितवाहन बड़ाईक,1995 में प्रो0 बरनार्ड मिंज, 2000 में सुदर्शन भगत, 2005 में भूषण तिर्की, 2009 में कमलेश उरांव और 2014 में शिवशंकर उरांव विजयी रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आतंकियों ने घर में फेंका ग्रेनेड, सरपंच समेत 2 की मौत, 4 घायल

Next Post

करीना ने सैफ को दो बार शादी से किया था मना, जानें क्यों ?

Next Post
करीना ने सैफ को दो बार शादी से किया था मना, जानें क्यों ?

करीना ने सैफ को दो बार शादी से किया था मना, जानें क्यों ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d