गुमला: नेतरहाट जाने वाली एकमात्र मुख्य सड़क बिशुनपुर-घाघरा-नेतरहाट पोडी सरना के पास बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया है.
लगातार ही रही बारिश के कारण डायवर्सन की मिट्टी का कटाव बहुत अधिक हो गया. मिट्टी के कटाव से अब गाड़ियों के आवागमन में कठिनाई हो रही है. साथ ही यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
डायवर्सन में सामान लदा एक भारी वाहन फंस गया है. जिसके कारण पिछले 14 घंटों से सड़क जाम है. मगर प्रशासन की ओर से कोई पहल अब तक नहीं की गई है, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. लोग यात्री वाहनों से उतर कर और जान जोखिम में डालकर पैदल डायवर्सन पार कर रहे है.

