BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुरुजी तीन बार और उनका बेटा भी मुख्यमंत्री बने, पर उनकी नियत यहां का खनिज बेचकर खुद का विकास करना था, ना कि आदिवासियों का : सीएम

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in समाचार
गुरुजी तीन बार और उनका बेटा भी मुख्यमंत्री बने, पर उनकी नियत यहां का खनिज बेचकर खुद का विकास करना था, ना कि आदिवासियों का : सीएम

Guruji three times and his son also became Chief Minister, but his intention was to develop himself by selling minerals here, not tribals: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • जेएमएम ऐसी पार्टी को सत्ता मिलने के बाद शहीदों को भी भुला देती है

  • कोल्हान का विकास चाहते हैं तो कोल्हान को जेएमएम से मुक्त करें

  • गोईलकेरा-गुदड़ी पथ का निर्माण जल्द होगा

  • रघुवर दास के समक्ष जेएमएम के सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के गुरुजी तीन बार और उनका बेटा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बने. लेकिन उन्होंने कोल्हान की खनिज संपदा को अन्य राज्यों व विदशों में बेचने का काम किया. कोल्हान का विकास तो नहीं किया लेकिन खुद के विकास में पीछे नहीं रहे. उनकी नियत यहां के खनिज को बेचकर खुद अमीर बनने की रही. जब-जब इनको सत्ता मिली ये मुद्रा मोचन में लगे रहे. बालू तक को बेच दिया. कानून का उल्लंघन कर सैकड़ों एकड़ जमीन खरीद कर जमींदार बन गए. ये जमीन छीनने कहते हैं भाजपा जमीन छीन लेगा. आपकी जमीन रघुवर दास के रहते कोई नहीं छीन सकता. चुनाव आ रहा है ये आएंगे. आप उनसे पूछियेगा आप भी मुख्यमंत्री बने और आपका बेटा भी तो फिर क्यों कोल्हान का विकास नहीं किया. इन्हें आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का फिक्र नहीं रहा. सीएम रविवार को गोईलकेरा में आयोजित जन सभा में बोल रहे थे.

सत्ता मिलने के बाद ये शहीदों को भी भूल जाते हैं, हम देते हैं सम्मान

सीएम ने कहा कि जेएमएम एक पार्टी है जो आंदोलकारियों के नाम पर राजनीति कर सत्ता में काबिज तो होती है, लेकिन शहीदों को भूल जाती है. इन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा. उन्होंने वीरेंद्र मांझी को भी भुला दिया. लेकिन भाजपा की सरकार 2014 के बाद आंदोलकारियों को सम्मान देने का काम किया. यह हमारा सौभाग्य रहा. हम सत्ता में सेवा करने की भावना से आये हैं. यहां आपने जेएमएम का विधायक बनाया लेकिन वो मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा सके. आप यहां कमल खिलाएं. विकास स्वतः आएगा. कोल्हान का विकास आप चाहते हैं तो कोल्हान का जेएमएम से मुक्त करें.

धन्यवाद युवाओं, आपने विकास की राजनीति को समझा

गोईलकेरा के उन सैकड़ों युवाओं को धन्यवाद. आपने जेएमएम को छोड़कर भाजपा का दामन थामा. आपने बताया कि भाजपा की सरकार में आपके घर तक बिजली और गांव-गांव सड़क बनी. हम विकास की राजनीति करने वाली भाजपा में शामिल होकर गौरवान्वित हैं. रघुवर दास ने बताया कि युवाओं ने मांग की है कि गोईलकेरा-गुदड़ी सड़क का निर्माण करवा दें. आप सभी आश्वस्त रहें. जल्द सड़क का निर्माण होगा. 14 वर्ष तक राजनीतिक अस्थिरता की वजह से विकास बाधित रहा. लेकिन 2014 के बाद स्थिर और मजबूत सरकार रही. हमने राज्य के विकास और जन-जन तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का पूर्ण प्रयास किया है. अब आप आंकलन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Test Series : भारत जीत के करीब, साउथ अफ्रीका के दूसरी पारी में गिरे 7 विकेट

Next Post

आज महाराष्ट्र में पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे रैली, एक-दूसरे पर कसेंगे तंज…

Next Post
आज महाराष्ट्र में पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे रैली, एक-दूसरे पर कसेंगे तंज…

आज महाराष्ट्र में पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे रैली, एक-दूसरे पर कसेंगे तंज…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d