अनलॉक डाउन में जिम को खोलने की इजाजत नहीं मिलने और कारोबार ठप होने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे जिम संचालकों का सब्र आज जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर आये.
रांची डिस्ट्रिक्ट जिम एसोसिएशन द्वारा आज राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया गया. जहां जिम संचालकों ने क्या शराब अच्छी है जिम से, सेव द फिटनेश इंडस्ट्रीज, राहत दो या फिर जहर दो के पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन किया.
इस दौरान जिम संचालकों ने 1 सितंबर से शुरु होने जा रहे अनलॉक 4 में जिम को खोलने के आदेश दिये जाने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे जिम संचालकों का कहना था कि कारोबार बंद होने से उनकी ऑर्थिक हालत काफी दयनीय हो गई है.

