BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैकर्स ने हमारे कर्मचारियों के डेटा का किया इस्तेमाल: Twitter

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
हैकर्स ने हमारे कर्मचारियों के डेटा का किया इस्तेमाल: Twitter
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: ट्विटर पर अज्ञात हैकरों ने बुधवार को तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज लोगों, नेताओं, मशहूर हस्तियों और कई बड़ी कंपनियों का अकाउंट हैक कर लिया यह मामला प्रत्यक्ष तौर पर बिटकॉइन धोखाधड़ी से जुड़ा है.

इस घटना के बाद ट्विटर ने चिंता व्यक्त की औ इसे जल्द ठीक करने की बात भी कह रही है. इस बीच बिटकॉइन घोटाले पर ट्विटर ने एक बार फिर शनिवार को सफाई दी है.

ट्विटर की तरफ से कहा गया है, ”हमारा मानना है कि हैकर्स ने सोशल इंजीनियरिंग के जरिए कुछ ट्विटर कर्मचारियों को निशाना बनाया. उन्होंने ट्विटर की आंतरिक प्रणालियों (टू-फैक्टर सुरक्षा प्रणालियों) तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों के डेटा का इस्तेमाल किया.”

ट्विटर ने आगे कहा कि “हमारी जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने 130 ट्विटर अकाउंट को हैक करने के लिए हमारी इंटरनल सपोर्ट टीम के पास मौजूद टूल्स का इस्तेमाल किया है.

उनमें से 45 अकाउंट्स के लिए हैकर्स पासवर्ड रीसेट और लॉगिन करने के साथ-साथ ट्वीट भेजने में सक्षम थे.” वहीं इसमें शामिल आठ ट्विटर अकाउंट के लिए, हैकर्स ने हमारे “आपके ट्विटर डेटा” टूल के माध्यम से खाते की जानकारी डाउनलोड करने का कदम उठाया.

बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन, माइक ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीइओ एलोन मस्क के ट्विटर अकाउंट हैक हुए हैं. इसके अलावा मशहूर हस्ती कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी किम कर्दाशियां वेस्ट के अकाउंट भी हैक हुए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब

Next Post

कोरोना का कोहराम, सियासी गलियारों में मचा घमासान

Next Post
कोरोना का कोहराम, सियासी गलियारों में मचा घमासान

कोरोना का कोहराम, सियासी गलियारों में मचा घमासान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d