BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र ने समय रहते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाए होते तो हालात बेहतर होते: स्वास्थ्य मंत्री

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
केंद्र ने समय रहते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाए होते तो हालात बेहतर होते: स्वास्थ्य मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार के करीब पहुंच गई है. इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में अगले 14 दिनों के दौरान कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर दोगुनी होने की आशंका है. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाए होते तो हालात ज्यादा बेहतर हो सकते थे.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कहा, ”अगले दो हफ्ते में दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 56 हजार तक पहुंच सकती है.” उन्होंने कहा, ”मौजूदा समय में कोरोना मरीजों के लिए दिल्ली के अस्पतालों में 8500-9000 बेड उपलब्ध हैं. अगले 15 दिनों में कोरोना मरीजों के लिए 15000 से 17000 तक बेड उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कहा कि दिल्ली में कोविड-19 सामुदायिक स्तर (कम्युनिटी स्प्रेड) पर फैला है या नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए राज्य सरकार मंगलवार को बैठक करेगी.

दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 812 हो गई है. इसके साथ ही बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना से संक्रमित 1282 नए मरीजों का पता लगा है.

नए मामले सामने आने के बाद रविवार को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 28,936 हो गई. इनमें से 10,999 कोरोना रोगी अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 17,125 एक्टिव कोरोना रोगी अभी भी अपना उपचार करा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्चुअल रैली: विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है बीजेपी- अखिलेश यादव

Next Post

भारत के लोगों के लिए चीनी सामानों को नजरअंदाज करना नामुमकिन: चीन

Next Post
भारत के लोगों के लिए चीनी सामानों को नजरअंदाज करना नामुमकिन: चीन

भारत के लोगों के लिए चीनी सामानों को नजरअंदाज करना नामुमकिन: चीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d