BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, वज्रपात में 29 मवेशी की मौत

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in समाचार
ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, वज्रपात में 29 मवेशी की मौत

ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, वज्रपात में 29 मवेशी की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पश्चिमी विक्षोभ और एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कल से राज्यभर में बारिश हो रही है. बारिश का आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है. कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की वजह से रबी की फसलों और सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

मौसम विभाग के अनुसार लगातार हो रही इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बादल छाये रहेंगे. 17 मार्च को बारिश से राहत मिल सकती है.

झारखंड में शनिवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है. शहर से लेकर गांव तक जिंदीग हलकान है. कई जगह ठनका गिरने से जानवरों की मौत हुई है.

चतरा जिले के टंडवा में गेरुआ पुल धंस जाने से हजारीबाग, सिमरिया और चतरा से संपर्क टूट गया है. इधर, चतरा में गेरुआ पुल के टूट जाने से कोयले की ढुलाई बाधित होने की खूर है. सीसीएल की आम्रपाली, मगध, अशोका, पिपरवार परियोजना से कोयेले की ढुलाई इसी रास्ते होता रहा.

बारिश और तूफानी हवाओं के साथ-साथ आसमानी बिजली ने 29 पशुओं को जान ले ली. इस घटना से पूरे जिले में शोक है. घटना सिमरिया अनुमंडल के गांवों में घटी है. सूचना पाकर बीडीओ शैलेंद्र कुमार चैरसिया ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया. साथ ही किसानों को हर संभव सहयोग करने की बात भी कही.

इस दौरान उन्होंने आमजनों से अपील भी किया है कि मौसम को देखते हुए अपने जान-माल को सुरक्षित स्थानों पर रखें. भूलकर भी पेड़ों का आश्रय ना लें और जान जोखिम में डालकर घर से बाहर भी ना निकले.

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में स्थित हरदा नदी का जलस्तर बढ़ गया. नदी का पानी पुल के ऊपर से गुजरने लगा. लगातार हो रही बारिश की वजह से पुल का पहुंच पथ क्षतिग्रस्त हो गया है. पूरे बड़कागांव में दिन में ही अंधेरा छा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाने वाले को एक साल की होगी सजा

Next Post

सेनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

Next Post
सेनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

सेनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d