BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कम उम्र में ही हो रहे हैं बाल सफेद?

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
कम उम्र में ही हो रहे हैं बाल सफेद?
Share on FacebookShare on Twitter

आजकल बालों का सफेद होना अनियमित है क्यों कि खाने से लेकर पीने तक सब कुछ में ही मिलावट है. कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या से बहुत से लोग जूझ रहे हैं और इनमें खासकर युवाओं की संख्या ज्यादा है, बालों का उम्र से पहले ही सफेद होना एक बड़ी परेशानी बनता जा रहा है. बढ़ता तनाव इसकी एक खास वजह है और इसकी वजह से तो यहां तक देखा गया है कि लोगों के बाल बेहद कम उम्र में ही आंशिक या पूरी तरह सफेद होने लगते हैं.

बढ़ता तनाव

बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह बढ़ता तनाव है. आप नौकरी या बिजनेस की परेशानियों के चलते अक्सर तनाव में घिर जाते हैं और इसके बारे में लगातार सोचते रहने से आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं पर असर पड़ता है. इसी वजह से आजकल कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप तनाव कम लें और परेशानियों को आसानी से हैंडल करने के उपायों पर काम करें.

विटामिन की कमी

शरीर को विटामिन की जरूरत सिर्फ स्वस्थ बॉडी के लिए ही नहीं मजबूत बालों के लिए भी है. कुछ मेडिकल जर्नल में इस पर रिसर्च हो चुका है और उनके आधार पर कहा जा सकता कि मजबूत और सुंदर बालों के लिए आपको विटामिन बी, विटामिन डी और विटामिन ई की जरूरत होती है.

बालों में तेल की कमी

आजकल फैशन के दौर में खासकर युवक-युवतियां तेल लगाने को पसंद नहीं करते हैं लेकिन ये जान लेना चाहिए कि शरीर और बालों के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है. अगर आप अपने दैनिक जीवन में तेल लगाने से बचते हैं तो इसके लिए रात को सोते समय तेल का इस्तेमाल सिर पर कर सकते हैं. सप्ताह में एक बार अपने सिर की अच्छी तरह मालिश करें जिससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी बनी रहे.

नींद की कमी

कम नींद लेने के कारण भी बालों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है और बाल झड़ने लगते हैं. आपको अगर अच्छे और सुंदर बाल चाहिए तो आपको अपनी नींद पर भी ध्यान देना होगा. कम नींद तनाव का भी कारण है और हम पहले ही बता चुके हैं कि तनाव के चलते बाल पकने लगते हैं और सफेद हो जाते हैं.

जेनेटिक कारण
कई बार आनुवांशिक कारणों से भी बालों पर असर पड़ता है और ये समय से पहले सफेद हो जाते हैं. अगर आपके परिवार में बालों के समय से पहले सफेद होने या झड़ने का चलन है तो आपके भी बाल उम्र से पहले झड़ सकते हैं और सफेद हो सकते हैं. बाल सफेद होने के पीछे आनुवांशिक कारण अगर हैं तो इसके निवारण के लिए आपको काफी खास देखभाल की जरूरत पड़ेगी.

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग का भी असर

जो लोग स्मोकिंग करते हैं या नियमित तौर पर एल्कोहल का सेवन करते हैं उनके बालों के भी जल्द सफेद होने का खतरा बना रहता है.

केमिकल वाले बालों के प्रोडेक्ट या शैंपू का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

अक्सर आप विज्ञापनों के प्रभाव में आकर काफी ज्यादा केमिकल वाले शैंप या हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं. इनके असर से आपके बालों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है और उनका रंग भी सफेद होने लगता है. तो आप बहुत ज्यादा केमिकलयुक्त हेयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग न करें तो ज्यादा अच्छा होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैन इंडिया उद्यमिता जागरुकता अभियान में 250 युवाओं ने दिया सृजनशीलता का परिचय

Next Post

सरकार ने राज्य की जनता के पैसे का बंदरबांट किया : बाबूलाल मरांडी

Next Post
सरकार ने राज्य की जनता के पैसे का बंदरबांट किया : बाबूलाल मरांडी

सरकार ने राज्य की जनता के पैसे का बंदरबांट किया : बाबूलाल मरांडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d