BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमात से लौटे हाजी को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in Uncategorized
जमात से लौटे हाजी को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

जमात से लौटे हाजी को क्वारंटर सेंटर भेजा गया

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ में हजरत निजामुद्दीन तबलीगी जमात प्रकरण को लेकर बालूमाथ के एक हाजी को तत्काल प्रभाव से आइसोलेट करते हुए बालूमाथ स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है.

झारखण्ड की विशेष शाखा ने इस व्यक्ति के हाल में ही दिल्ली में आयोजित हजरत निजामुद्दीन तबलीगी जमात में भाग लेने की सूचना पर अलर्ट जारी किया था. हालांकि व्यक्ति के परिजनों ने दिल्ली जाने की बात से इंकार किया है. जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस व्यक्ति की जांच करने के बाद क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया.

इस निर्देश के बाद सम्बंधित व्यक्ति को 14 दिनों के लिए बालूमाथ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है. साथ ही सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजा जा रहा है.

लातेहार के सिविल सर्जन डॉ एसपी शर्मा ने बताया कि सम्बंधित व्यक्ति का स्वाब जांच के लिए भेजते हुए उसे बालूमाथ में ही आइसोलेट करते हुए नजर रखी जा रही है. परिजनों ने कहा कि हकीकत है कि हाजी फहीम एक साल से दिल्ली नहीं गए है. फिर भी जांच हो जाने से लोगों के अंदर पनप रही गलतफहमी दूर हो जाएगी.

Also Read This: पहली बार 24 घंटे में सामने आए 386 नए मामले, 134 तबलीगी मरकज के केस

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित तबलीगी जमात में शामिल कई लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. जमात में शामिल एक महिला जो रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद में रह रही थी, वह भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है.

इस खबर के बाद पूरे झारखंड में सनसनी फैल गयी है. 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी स्थित एक मस्जिद से 24 लोगों को प्रशासन ने निकाला था. सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था. इससे पहले बुंडू के एक मस्जिद से भी पुलिस ने 11 विदेशियों को निकाला था.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कुल 46 लोगों का लिस्ट जारी किया है जो कि झारखंड के थे और जमात में शामिल हुए थे. इनमें से झारखंड पुलिस ने 37 लोगों को चिन्हित कर लिया है. वहीं अन्य 9 लोगों की फिलहाल तलाश की जा रही है. इन सभी लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्पेशल ब्रांच ने सभी जिले के डीसी, एसएसपी और एसपी को आदेश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशासन ने मस्जिद में क्वारंटाइन पर रह रहे मौलवियों की जानकारी ली, पासपोर्ट जब्त

Next Post

अफसर नहीं उठा रहे मजदूरों का फोन, स्थिति भयावह: डॉ. लंबोदर महतो

Next Post
अफसर नहीं उठा रहे मजदूरों का फोन, स्थिति भयावह:  डॉ. लंबोदर महतो

अफसर नहीं उठा रहे मजदूरों का फोन, स्थिति भयावह: डॉ. लंबोदर महतो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d