पटना: हाजीगंज व्यवसाई संघ के तत्वाधान में आम जनता के बीच कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया.
वहीं अभियान का नेतृत्व करते हुए संघ के संयोजक ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि संघ ने 500 लोगों में मास्क का वितरण किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख व्यवसाई आलोक रंजन, शाह कमल कृष्ण, मनिंदर सिंह, नवीन मुन्ना, सूरज कुमार, विनय कुमार बिट्टू, पिंटू पासवान, राहुल कुमार, सानू कुमार आदि सक्रिय थे.

